Darbhanga News: पतोर के सूरा चौर में उपलाता मिला अज्ञात अधेड़ का शव, सनसनी

Updated at : 31 Aug 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पतोर के सूरा चौर में उपलाता मिला अज्ञात अधेड़ का शव, सनसनी

Darbhanga News: सतपुर पंचायत के भरतपुर गांव स्थित सूरा चौर में रविवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. सतपुर पंचायत के भरतपुर गांव स्थित सूरा चौर में रविवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना पतोर थाना को दी. सूचना पर पतोर पुलिस वहां पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर स्थानीय लोग कहीं अन्यत्र हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो रहा है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह सुरा चौर में एक महिला धान की कमठौनी के लिए गयी थी. इसी क्रम में उसने चौर में जेसीबी से बने गड्ढे में शव उपलाता हुआ देखा. इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. मृतक की पहचान नहीं सकी. इस संबंध में पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृृष्टया अधेड़ की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है. शव को पोस्टमार्टम कर पहचान के लिए डीएमसीएच में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जायेगा. पहचान होते ही शव परिजन को सौंप दिया जायेगा. इधर मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola