लोहरदगा में आज को चार जमातों में अदा की जायेगी बकरीद की नमाज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 27 May 2026 9:16 PM

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर क्षेत्र में आगामी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज चार अलग-अलग जमातों में अदा की जायेगी. इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी व

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर क्षेत्र में आगामी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज चार अलग-अलग जमातों में अदा की जायेगी. इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की है. नमाज के समय की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा की पहली जमात सुबह 6:30 बजे मस्जिदे अहसनी और मस्जिदे रशीद में होगी. इसके बाद जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद को छोड़कर, शहर की अन्य सभी मस्जिदों में दूसरी जमात सुबह 7:00 बजे होगी, जहां स्थानीय इमाम नमाज अदा करायेंगे. बकरीद की तीसरी जमात सुबह 8:00 बजे ईदगाह में होगी, जिसकी इमामत जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी समीम रिजवी करेंगे. वहीं, चौथी और आखिरी जमात सुबह 8:15 बजे जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में होगी. जामा मस्जिद में हाफिज मेराज आलम व बेलाल मस्जिद में हाफिज अब्दुल हामिद इमामत फर्मायेंगे. सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी की फोटो-वीडियो, अंजुमन की अपील : अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि बकरीद का त्योहार खुशियों के साथ शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनायें. साथ ही कुर्बानी पूरी एहतियात के साथ पर्दे में करें और एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए ईद-उल-अजहा का त्योहार मनायें. किसी भी हाल में इसकी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola