गुवा में फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला खेल सामग्री का सहयोग

Author Sandip K|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
गुवा में फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला खेल सामग्री का सहयोग

खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल वितरण करते कांग्रेसी नेता सलीम कुरैशी. | Prabhat Khabar Network

गुवा में समाजसेवी सलीम कुरैशी ने स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की, जिससे युवाओं का उत्साह बढ़ा है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुवा गुवा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की मांग पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने दो फुटबॉल उपलब्ध कराए. खिलाड़ियों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का उत्साह बढ़ेगा. इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी खेल से जुड़ी किसी भी समस्या या आवश्यकता होने पर खिलाड़ी गुवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में उनका हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है. उन्हीं के प्रेरणास्वरूप खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक छोटा-सा प्रयास किया गया है.

विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola