पीएचसी हरनाटांड़ में मातृत्व जांच शिविर, 63 गर्भवतियों को मिला स्वास्थ्य परामर्श

Updated:
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की जांच करती डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

पीएचसी हरनाटांड़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 63 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विज्ञापन

हरनाटांड़. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हरनाटांड़ में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 63 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां, चिकित्सीय परामर्श एवं पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी दी गई.पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.केबीएन सिंह ने बताया कि डॉ.आरती कुमारी एवं डॉ.राजेंद्र काजी की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर,खून,यूरिन,हीमोग्लोबिन,ब्लड शुगर तथा मलेरिया समेत अन्य आवश्यक जांचें की गई.डॉ.केबीएन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 एवं 21 तारीख को पीएचसी में विशेष एएनसी जांच शिविर आयोजित किया जाता है.अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच,उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान, सुरक्षित एवं सामान्य प्रसव को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है.

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola