पुल निर्माण के दौरान तीन मजदूर मिट्टी में दबे, एक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
पुल निर्माण के दौरान तीन मजदूर मिट्टी में दबे, एक की गयी जान

फोटो-1-बाराचट्टी में गुलसकरी नदी में पुल निर्माण कार्य के दौरान मजदूर के मौत के बाद मौके पर जमा लोग। 2-मौके पर मृतक के परिजन को सहायता राशि देते बीडीओ व अन्य। | Prabhat Khabar Network

बिहार के बाराचट्टी में गुल सकरी नदी पर पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का वादा किया है।

विज्ञापन

पोकलेन से मजदूरों को निकालने के दौरान गुड्डू के सिर में लगी चोट गुल सकरी नदी पर चल रहा पुल निर्माण कार्य बाराचट्टी, प्रतिनिधि बाराचट्टी प्रखंड की शर्मा पंचायत के बेलहरिया गांव के समीप से गुजरी गुल सकरी नदी पर पुल निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भरकुंआ गांव निवासी सुरेंद्र मांझी के पुत्र गुड्डू मांझी के रूप में की गयी है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बेलहरिया गांव के समीप गुल सकरी नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था. इसी दौरान मजदूर गुड्डू मांझी निर्माण कार्य में लगे हुए थे. काम के दौरान वह मिट्टी के मलबे में दब गये. उनके साथ दो अन्य मजदूर भी दबे थे, लेकिन वे किसी तरह बाहर निकल गये. मजदूर को मलबे से निकालने के लिए पोकलेन मशीन का सहारा लिया गया. इसी दौरान गुड्डू के सिर में चोट लग गयी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया. इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य कराया. इस संबंध में बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी है. साथ ही आपदा योजना के तहत मिलने वाले लाभ भी उपलब्ध कराये जायेंगे. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola