ठाकुरगंज होकर परिचालित होने वाली दो ट्रेनें रद्द, यात्रियों परेशानी

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:27 PM

विज्ञापन

मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत रेलवे द्वारा पटरियों पर काम के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है

विज्ञापन

ठाकुरगंज मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत रेलवे द्वारा पटरियों पर काम के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है. उत्तर बंगाल को कोलकाता से जोड़ने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है. रेलवे के इस निर्णय के तहत सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटर सिटी एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार सियालदाह कंचन कन्या एक्सप्रेस कई दिनों तक रद्द रहेगी. ट्रेनों को तीन दिनों तक रद्द करने के निर्णय से नौकरी-पेशा यात्रियों संग छात्रों व मरीजों को काफी तकलीफ उठानी पड़ी. बताते चले कि सियालदह से अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली 13149 कंचनकन्या एक्सप्रेस दो सितम्बर तक वही अलीपुरद्वार से सियालदाह के बीच चलने वाली 13150 कंचनकन्या एक्सप्रेस तीन सितम्बर तक रद्द रहेगी. 15464 सिलीगुड़ी बालुरघाट एक्सप्रेस 31 अगस्त से तीन सितम्बर तक, 15463 बालुरघाट सिलीगुड़ी इंटर सिटी एक्सप्रेस एक सितम्बर से चार सितम्बर तक रद्द रहेगी. बताते चले सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने बालुरघाट इंटर सिटी एक्सप्रेस नौकरी पेशा लोगों की पहली पसंद है. सुबह आठ बजे सिलीगुड़ी से खुलने वाली इस ट्रेन में बड़ी संख्या में सिलीगुड़ी से आने वाले नौकरी पेशा के साथ-साथ व्यापारी वर्ग के लोग होते है. सोमवार को कई रेल यात्री अपनी यात्रा रद्द कर वापस घर को लौट गये तो कई यात्रियों ने महंगा किराया देकर बसों में यात्रा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola