गंगा का बढ़ा पानी, निचले इलाके की बची फसल भी नष्ट

Updated:
विज्ञापन

गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है. रविवार को भी दो सेंटीमीटर पानी बढ़ा है. जिससे कि निचले हिस्से में खेत में लगी फसल फिर से बर्बाद हो गयी है

विज्ञापन

लखीसराय. गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है. रविवार को भी दो सेंटीमीटर पानी बढ़ा है. जिससे कि निचले हिस्से में खेत में लगी फसल फिर से बर्बाद हो गयी है. गंगा व हरूहर नदी के पानी की वजह से निचले सतह के बचे खुची फसल लगभग बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है. रविवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, कृषि समन्वयक कृष्ण किशोर कुमार, विकास कुमार व स्थानीय किसानों ने मिलकर पदाधिकारी को अपने खेत की हालत से रूबरू कराया है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण हरूहर नदी एवं किऊल नदी के जलस्तर भी बढ़ा है. जिसके कारण नदियों के तट पर लगे फसल बर्बाद हो रही है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फसल क्षति आकलन से अधिक हुई है. गंगा के पानी बढ़ने के कारण किसानों की फसल फिर से नष्ट होने लगी है. अभी कुछ दिन पूर्व भी बाढ़ का पानी खेतों से निकला था कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण पुनः फसल में पानी प्रवेश कर चुका है. जिससे कि किसानों को नुकसान हुआ है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक द्वारा रविवार को बालगुदर एवं गढ़ी बिशनपुर के रेहुआ, सलौनाचक समेत अन्य प्रभावित गांव का निरीक्षण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola