सालमारी बाजार में जाम की समस्या से परेशानी बढ़ी

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 6:54 PM

विज्ञापन

सालमारी बाजार में जाम की समस्या से परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी बाजार की मुख्य सड़क इंदिरा चौक के पास सोमवार को जाम लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे. लोगों ने बताया की सड़क पर दुकान लगाने व सड़क की जमीन अतिक्रमित किये जाने, गलत तरीके से ऑटो खड़ा करने से सालमारी बाजार में प्रत्येक दिन जाम की समस्या लगी रहती है. सोमवार को घंटों जाम लगने से लोग परेशान रहे. सालमारी कॉलेज मोड़ से मुख्य बाजार इंदिरा चौक सोमवारी हाट तक सड़क के दोनों साइड में अवैध तरीके से सब्जी, फल और विभिन्न प्रकार के दुकान सजाये जा रहे हैं. इससे न केवल सड़क की चौड़ाई कम हो रही है. यातायात भी प्रभावित हो रहा है. प्रत्येक दिन जाम की समस्या से आम लोग परेशान है. आजमनगर अंचल कार्यालय को अतिक्रमण की जानकारी होने के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं किये जाने से लोग आक्रोशित हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है. लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली से जाम से छुटकारा पाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola