शादी की नियत से युवती प्रेमी के साथ दूसरी बार हुई फरार, पुलिस से की शिकायत

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Sep 2025 9:42 PM

विज्ञापन

शादी की नियत से युवती प्रेमी के साथ दूसरी बार हुई फरार,

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव में जिस लड़की को पुलिस ने बरामद कर फर्द बयान के बाद परिजनों को सुपुर्द किया था. वह लड़की एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ शादी करने की नियत से फरार हो गयी. घटना के बाद पहले तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन जब लड़की का कहीं कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गढ़ी बाटो गांव के उत्तम सिंह पिता पंकज सिंह के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए अपहृत लड़की को बरामद करने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की लड़की शादी करने के नियत से प्रेमी के साथ एक माह पुर्व भी फरार हो गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 15 दिन पूर्व ही लड़की को बरामद किया था. इसी बीच उक्त लड़की की शादी भी बांका जिले के एक गांव में तय हुई थी. जहां अक्टूबर माह में ही शादी होने वाला था. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. इसी बीच लड़की फिर गढ़ी बाटो गांव के उत्तम सिंह पिता पंकज सिंह के साथ शादी करने के नियत से प्रेम प्रसंग में फरार हो गयी. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola