ePaper

Chaibasa News : 25वीं वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा होगी खास, हर दिन होंगे कार्यक्रम

Updated at : 31 Aug 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : 25वीं वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा होगी खास, हर दिन होंगे कार्यक्रम

चाईबासा में रवींद्र भवन श्रीश्री दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को रवींद्र भवन में हुई.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा में रवींद्र भवन श्रीश्री दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को रवींद्र भवन में हुई. बैठक में कहा कि समिति इस वर्ष दुर्गापूजा काफी धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनायेगी. समिति के सचिव आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती मनायी जायेगी. जिसमें भव्य पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा तथा कोलकाता का महिला ढाकी बाजा आकर्षण का केंद्र होगा. इस रजत जयंती वर्ष पर पंचमी के दिन से ही मां दुर्गा की पूरे व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना की जायेगी. कहा कि प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. बैठक के बाद पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान से खूंटी पूजा का आयोजन किया गया. इस मौके पर समिति के महिला व पुरुष सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola