Jehanabad : भारथू शाखा नहर से मिली अज्ञात युवती की लाश, बंधे थे हाथ व पैर

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सुकियावां व नरमा गांव के बीच स्थित भारथू शाखा नहर से रविवार की सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हुलासगंज. सुकियावां व नरमा गांव के बीच स्थित भारथू शाखा नहर से रविवार की सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही हुलासगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गयी है. वहीं एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. सुबह जब आसपास के ग्रामीण टहलने के लिए नहर किनारे निकले तो पानी में एक लाश तैरती हुई दिखायी दी. ग्रामीणों ने साहस जुटाकर शव को बाहर निकाला और तुरंत थाना को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 19 वर्ष प्रतीत हो रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला दबाए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं. वहीं शरीर पर चोट के गहरे जख्म और कपड़ों के फटे होने से यह आशंका और गहरी हो गई है कि युवती ने मरने से पहले हमलावरों का डटकर सामना किया होगा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा जा रहा है तथा पुलिस युवती की शिनाख्त और घटना की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है. गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी नहर के बीरा गांव के पास एक किशोरी की लाश बरामद हुई थी, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है. लगातार नहर से अज्ञात लड़कियों के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या यह महज संयोग है या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola