दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर सर्वे जारी

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:44 PM

विज्ञापन

शहर में दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की सर्वे सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही

विज्ञापन

किशनगंज शहर में दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की सर्वे सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही. बताया जाता है कि आर्थिक अनियमितताओं और कथित काले धन से जुड़े मामलों की जांच के लिए यह सर्वे की जा रही है. शुक्रवार की अहले सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के चार दिन बीतने वाले है, लेकिन अब तक इस मामले को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है. विभाग के अधिकारी इस मामले में अब भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है. बताया जाता है कि आयकर विभाग के साथ-साथ एक नई जांच एजेंसी भी इस मामले में शामिल हो गई है. जांच के दौरान कारोबारी के संपर्क में रहे एक व्यक्ति से पूछताछ में एक लैपटॉप का जिक्र सामने आया, जिसमें वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हो सकती है. आयकर विभाग ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए है. फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, लेकिन जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. नेमचंद रोड, भगत टोली, धर्मशाला रोड और पश्चिमपाली जैसे इलाकों में चल रही इस कार्रवाई से शहर के चौक-चौराहों में चर्चाएं हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola