hajipur news. राज्य सब जूनियर एवं सीनियर बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप 13 सितंबर से

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 01 Sep 2025 7:26 PM

विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर होगा बिहार सब जूनियर (बालक/बालिका) एवं (पुरुष/महिला) बाल बैडमिंटन टीम का चयन

विज्ञापन

हाजीपुर. बिहार बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं जिला बाल बैडमिंटन संघ द्वारा 31वीं बिहार राज्य सब जूनियर (बालक व बालिका) एवं 32वीं राज्य सीनियर बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक बीडी.पब्लिक स्कूल,पानापुर लंगा में किया जायेगा. शहर के एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बिहार बाल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि सब जूनियर एवं सीनियर राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु बीडी पब्लिक स्कूल पानापुर के निदेशक अजिताभ कुमार, किशलय किशोर, जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है. चैंपियनशिप में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों व संस्थानों की टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी. इस दौरान जिला बाल बैडमिंटन संघ के संरक्षक विनोद सिंह सम्राट ने कहा कि चैंपियनशिप में लगभग एक हजार पुरुष व महिला खिलाड़ियों सहित पदाधिकारी सहभागिता करेंगे. चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जायेगा. खिलाड़ियों व पदाधिकारियों के लिए भोजन, आवासन, चिकित्सा की व्यवस्था उत्तम की जायेगी. हाजीपुर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल तक जाने-आने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जायेगी. अनिल चंद्र कुशवाहा ने बताया राज्य चैंपियनशिप लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमानुसार खेला जायेगा. चैंपियनशिप के मैचों का आयोजन दिवा-रात्रि में किया जायेगा. जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने बताया कि इसी राज्य सब जूनियर एवं राज्य सीनियर बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब जूनियर (बालक/बालिका) एवं (पुरूष व महिला) बाल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा, जो आगामी 24 से 28 सितंबर तक डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में आयोजित होने वाली 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ( बालक व बालिका ) एवं 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में सहभागिता करेगी. इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार बनफूल, खिलाड़ी-सह-प्रशिक्षक विनोद कुमार धोनी, प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola