विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी के साथ की बैठक

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 01 Sep 2025 6:45 PM

विज्ञापन

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी के साथ की बैठक

विज्ञापन

प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों से भी अपेक्षित सहयोग की कही बात सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग अराधना पटनायक की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्धारित कार्यों को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्धारित कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रपत्र छह, प्रपत्र सात व प्रपत्र आठ के माध्यम से प्राप्त दावा, आपत्ति के आलोक में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से निष्पादन किया जा रहा है. विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक ने सभी राजनीतिक दलों से युवा मतदाता एवं महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने व निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण के निमित, साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अभिकर्ता की नियुक्ति के संबंध में अविलंब आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में किसी प्रकार की गलत प्रविष्टि, दोहरी प्रविष्टि, मृत, स्थानांतरित मतदाता पाये जाय तो दावा आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं. विशेष प्रेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही राजनीतिक दलों से भी अपेक्षित सहयोग की बात कही. उन्होंने कहा कि योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं एवं अपात्र मतदाता निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हो यही हमारी प्राथमिकता है. बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के स्तर पर नियमित रूप से बैठक की गयी है. समीक्षा के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर सभी प्रकार की निर्वाचन विषय पर आवश्यक जानकारी बैठकों के माध्यम से दी जा रही है. साथ ही मौजूद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन, अपर समाहर्ता निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर व सिमरी बख्तियारपुर, डीसीएलआर सदर सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola