पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में लगा मिट्टी जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में लगा मिट्टी जांच शिविर

विज्ञापन

लातेहार. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की ओर से मिट्टी की जांच के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीओ संजय कुमार राम, डॉ राजीव कुमार और मुक्ता रानी सॉइल साइंटिस्ट ने बच्चों को आवश्यक निर्देश दिया और बताया की खेती के लिए मिट्टी में सभी रासायनिक तत्वों की निश्चित मात्रा होनी चाहिए. मिट्टी में विभिन्न तत्वों की कमी या अधिकता के कारण कृषि उत्पादन में अंतर आता है. उन्नत कृषि और अधिक पैदावार के लिए मिट्टी में सभी तत्वों का उचित समावेश होना आवश्यक होता है. इसके लिए उन्होंने मिट्टी जांच करने को लेकर अलग-अलग स्थान से मिट्टी का नमूना एकत्र करवाया है जिसकी जांच पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के रसायन शास्त्र विभाग के प्रयोगशाला में बच्चों द्वारा की जायेगी. इस तरह का आयोजन पिछले वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में किया गया था. जिसमें लातेहार नवोदय विद्यालय के बच्चों ने जिले में सर्वप्रथम मिट्टी की जांच कर रिकॉर्ड स्थापित किया था. इस कार्य के लिए रसायन शास्त्र के शिक्षक राकेश कुमार सक्सेना का उल्लेखनीय योगदान रहा है. कार्यक्रम में प्राचार्य रामायण पासवान समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे. ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क बरवाडीह. सरकारी उपेक्षा से क्षुब्ध होकर प्रखंड के छिपादोहर पंचायत के गम्हरिया गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान व चंदा इकट्ठा कर लगभग आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश से गांव की सड़क पूरी तरह बह गयी थी. जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मरम्मत कार्य कराने की गुहार लगायी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. गांव के राजेंद्र राम, मुकेश प्रसाद, टोटो भुइयां, अरविंद भुइयां, राहुल प्रसाद, बिहारी यादव, बिनोद सिंह, प्रदीप कुमार व मुकेश राम ने बताया कि मजबूरी में ही सामूहिक पहल कर श्रमदान से सड़क बनानी पड़ी. इस सड़क से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है. वहीं, गम्हरिया स्कूल आने-जाने में स्कूली बच्चों को हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola