एसजेवाई-एचएनएस एकीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन

Updated at : 01 Sep 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
एसजेवाई-एचएनएस एकीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन

एसजेवाई-एचएनएस एकीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के सावित्री बाई फुले ट्रेनिंग एंड लर्निंग सेंटर में सोमवार से दो दिवसीय एसजेवाई-एचएनएस एकीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. इसमें सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी एवं मास्टर रिसोर्स पर्सन शामिल हो रहे हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सतत जीविका योजना को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता गतिविधियों से जोड़कर ग्रामीण समुदायों में बेहतर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव, गैर संचारी रोग की रोकथाम, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय उपयोग, स्वच्छता व्यवहार तथा अभिसरण योजना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. प्रशिक्षण का संचालन शंभू प्रकाश, प्रबंधक स्वास्थ्य व पोषण, जिला कटिहार द्वारा किया जा रहा है. इस पहल से सीएनआरपी व एमआरपी को व्यवहारिक ज्ञान और कौशल मिलेगा. जिससे वे ग्रामीण परिवारों में व्यवहार परिवर्तन, पोषण सुधार और स्वस्थ समुदायों के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola