सशस्त्र सीमा बल ने निकाली साइकिल रैली

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:26 PM

विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू के मार्ग दर्शन में मेजर ध्यानचंद के जयंती को सम्मान देने के लिए फिट इंडिया के अंतर्गत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू के मार्ग दर्शन में मेजर ध्यानचंद के जयंती को सम्मान देने के लिए फिट इंडिया के अंतर्गत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. रैली का उद्देश्य आम जनमानस के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना था. सायकिल रैली क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया से चलकर केहाट थाना चौक, गिरजा चौक, आरएन साह चौक से बहुमंजिला बाज़ार होते हुए वापस क्षेत्रक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ. इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय कमान्डेंट जनार्दन मिश्रा, उपकमान्डेंट पवन कुमार शर्मा, उपकमान्डेंट अमित कुमार,उप-कमान्डेंट संचार गुरुमयुम जदुमानी शर्मा,सहायक कमांडेंट (मंत्रा) सुभजीत विस्वास, सहायक कमान्डेंट शंभू नाथ बर्मन, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य बलकर्मी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola