Samastipur News:20 मई की जगह 9 जुलाई को होगा अब आम हड़ताल

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 May 2025 6:14 PM

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर अंचल कमेटी की बैठक अंचल अध्यक्ष तिलक सहनी की अध्यक्षता में हुई. पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान थे. संबोधित करते हुए

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर अंचल कमेटी की बैठक अंचल अध्यक्ष तिलक सहनी की अध्यक्षता में हुई. पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान थे. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. केन्द्रीय सरकार लगातार बजट में मनरेगा में कटौती कर रही है. सवालों को लेकर जून में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय हुआ. 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल करने करने आदि पर जोर दिया गया. आम हड़ताल पहले 20 मई को होने वाली थी जो बढ़कर अब 9 जुलाई को होगी. बैठक में सर्वसम्मति से 5 हजार सदस्य बनाने का फैसला लिया गया. बैठक को राम सागर पासवान, तिलक सहनी,पलट सहनी, लक्ष्मी पासवान, महेंद्र राय आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola