पूछताछ काउंटर निकट के दोनों टिकट वेंडिंग मशीन खराब

Published at :14 Jul 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ काउंटर निकट के दोनों टिकट वेंडिंग मशीन खराब

प्रतिनिधि, जमालपुर. एक तरफ रेलवे टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए उनसे ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए टिकट वेंडिंग मशीन का सहारा लेने की वकालत करता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. एक तरफ रेलवे टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए उनसे ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए टिकट वेंडिंग मशीन का सहारा लेने की वकालत करता है. तो दूसरे तरफ जमालपुर स्टेशन पर पूछताछ काउंटर के बगल में लगा हुआ दोनों वेंडिंग मशीन 5-6 दिनों से खराब पड़ा हुआ है. बताया जाता है कि पिछले 5-6 दिनों से स्टेशन के पूछताछ काउंटर के बगल में स्थित दो टिकट वेंडिंग मशीन तकनीकी कारण से खराब पड़ा हुआ है. रविवार को सुबह जमालपुर-भागलपुर लोकल ट्रेन पकड़ने रेल यात्री जब जमालपुर स्टेशन पर पहुंचे तब उन्हें वहां टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइन दिखाई पड़ी. यात्रियों को लगाकर काउंटर से टिकट लेने तक ट्रेन खुल जायेगी. इसलिए वे लोग दौड़ते हुए पूछताछ काउंटर के बगल के टिकट वेंडिंग मशीन तक पहुंचा. परंतु वहां दोनों मशीन बंद देखकर वे लोग निराश हो गये. यात्री रामचरित्र यादव और सकलदेव प्रसाद ने कहा कि जमालपुर में कॉमर्शियल विभाग की ढुलमुल नीति के कारण अक्सर टिकट वेंडिंग मशीन खराब रहती है. उधर अपराह्न में मशीन कर्मी अभिषेक की अगुवाई में टिकट वेंडिंग मशीन को दुरुस्त करने के लिए कारीगर पहुंचे. कारीगरों ने बताया कि मशीन में नेटवर्क का प्रॉब्लम चल रहा था. जिसे दुरुस्त किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola