24 घंटे बाद ही प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी दें: सिविल सर्जन

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 05 Jun 2026 8:07 PM

विज्ञापन

देवीपुर: देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र में 60% लोगों का बना आभा कार्ड, सिविल सर्जन ने ली जानकारी

विज्ञापन

देवीपुर. सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार ने शुक्रवार को देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की विधि-व्यवस्था, आरसीएच रजिस्टर का अवलोकन किया तथा प्रसव कक्ष, लैब, प्रसूति कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष सहित अन्य विभागों का जायजा लिया. इस दौरान ओपीडी रजिस्टर में मरीजों की संख्या कम दर्ज मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और सेवा उपलब्ध करायी जाये, ताकि मरीज संतुष्ट रहें. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता की भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे आभा कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिजिटल व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आधार कार्ड प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है, उसी प्रकार आभा कार्ड भी महत्वपूर्ण हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 60 प्रतिशत लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है. इस दौरान सिविल सर्जन ने मौजूद चिकित्सकों से पूछा कि स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर कार्य संचालन और मरीजों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए किन अतिरिक्त व्यवस्थाओं की आवश्यकता है. इस पर दंत चिकित्सक डॉ. नवनीता सिंह ने देवीपुर में दंत चिकित्सा के लिए लैब एवं आरसीटी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. प्रसूति कक्ष के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र में जिन महिलाओं का प्रसव हो, उन्हें कम से कम 24 घंटे बाद ही छुट्टी दी जाए, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम से दुर्गंध आने की शिकायत पर उन्होंने सफाई कराने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अभय प्रसाद, डॉ विकास कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ अनिल कुमार मंडल, जय मंगल सिंह, नेत्र चिकित्सक विजेंद्र ठाकुर, रजनीकांत पाण्डेय, बीपीएचयू से डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ निशा भारती, बीपीएम राजकुमार, बाम राजीव सिंह, सोमनाथ रवानी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. — देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सिविल सर्जन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ओपीडी में कम मरीज दिखने पर सिविल सर्जन नाराज, बेहतर सेवा के दिए निर्देश

प्रसूति कक्ष से लैब तक जांच, सिविल सर्जन ने परखी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola