स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था करें विकसित : डीसी

Updated:
विज्ञापन
स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था करें विकसित : डीसी

– समाहरणालय स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीप आम बिक्री केंद्र का हुआ शुभारम्भ फोटो – 11 आम बिक्री केंद्र का शुभारम्भ करते डीसी व अन्य संवाददाता,

विज्ञापन

– समाहरणालय स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीप आम बिक्री केंद्र का हुआ शुभारम्भ फोटो – 11 आम बिक्री केंद्र का शुभारम्भ करते डीसी व अन्य संवाददाता, जामताड़ा जिले में मनरेगा से बिरसा हरित ग्राम योजना संचालित है. जिले में उत्पादित फलों के विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीपआम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया. इस अवसर पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल रंजन मौजूद रहे. डीसी आलोक कुमार ने स्टॉलों में आम की वेराइटी की जानकारी ली. स्टॉल की प्रशंसा करते हुए इस व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर किसानों की आय में वृद्धि करना, उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके. बताया कि जेएसएलपीएस की सहभागिता से किसानों को उत्पादन के साथ-साथ विपणन से जोड़ने के लिए भी प्रभावी कार्य किया जा रहा है. यह पहल आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. जिला प्रशासन निरंतर किसानों की आजीविका को बेहतर करने व स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने का कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाया जा सके. डीसी ने कहा कि आम उत्पादों को शहर के अलग-अलग क्षत्रों सहित बाहरी ग्राहकों के बीच जामताड़ा के आम को अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए जेएसएलपीएस के डीपीएम को मार्केटिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए ऑनलाइन टेलीफोनिक/अन्य माध्यम से ऑर्डर लेने एवं उसकी समयबद्ध डिलीवरी करने को कहा गया है. मौके पर परियोजना पदाधिकारी मनरेगा पूनम, परियोजना पदाधिकारी एबलिन हांसदा सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola