Darbhanga News: डीसीइ की छात्रा पुष्पलता ने जताया मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी पर कब्जा

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:34 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत तीन दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत तीन दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को समापन हो गया. इस दौरान रोमांचक मुकाबले में छात्रा पुष्पलता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी अपने नाम कर ली. कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतिज्ञा के सामूहिक वाचन से हुई. तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रस्साकशी व रोप स्किपिंग प्रतियोगिताएं हुयी. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संदीप तिवारी ने समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया. कहा कि खेल सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि सोच और दृष्टिकोण को भी मजबूत बनाता है. ऐसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देता है. वहीं खेल समन्वयक रवि रंजन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों, आयोजकों व छात्र समन्वयकों को धन्यवाद दिया. आयोजन में छात्र समन्वयक आन्वी, खुशी, अनुष्का कुमारी, अभि गौतम, साहिल, कृष्णा भान कुमार व प्रशांत कुमार आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola