Darbhanga:जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुरु किया धरना प्रदर्शन
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 01 Sep 2025 10:13 PM
प्रखंड के डरहार गांव में सड़क पर जलजमाव की समस्या विगत कई वर्ष से है. गांव की मुख्य सड़क पर बारिश के समय घुटना तक पानी जमा हो जाता है.
बहादुरपुर. प्रखंड के डरहार गांव में सड़क पर जलजमाव की समस्या विगत कई वर्ष से है. गांव की मुख्य सड़क पर बारिश के समय घुटना तक पानी जमा हो जाता है. इससे कई वार्ड के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की अस्पताल तक पहुंचना और आमजन की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. समस्या को लेकर लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. धरना का नेतृत्व कर रहे एमएसयू नेता नीरज क्रांतिकारी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया. इसके बावजूद अब तक केवल आश्वासन ही मिला हैं, कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ. प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि सड़क की मरम्मत कर उचित जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि गांव को इस समस्या से निजात मिल सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन में सरोज झा, प्रकाश झा, चंद्र किशोर बेलदार, संजीव सिंह, रोहित बैठा, विकास पासवान, राहुल पासवान,अमित पासवान, प्रदीप कुमार , सहित सैकड़ों ग्रामीण थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










