विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दे रहे हैं थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दे रहे हैं थाना प्रभारी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर सामुदायिक पुलिस के तहत ग्रामीण बच्चों बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के दिशा में प्रयास किया गया है. मनातू थाना परिसर के नये भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में 11वीं व 12वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षा की शुरुआत की गयी. कोचिंग में गणित व रसायन विज्ञान की पढ़ाई करायी जायेगी. इसका उद्घाटन मनातू थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में थाना के पदाधिकारी, स्थानीय समाजसेवी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. एसपी ने बताया कि वर्तमान में यह कोचिंग प्रत्येक रविवार को आयोजित की जायेगी, जबकि विद्यार्थियों ने आग्रह किया कि इसे प्रतिदिन चलाया जाये, ताकि वे स्कूल जाने से पूर्व भी इसका लाभ उठा सके. इस पहल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उनके व्यक्तित्व विकास में सहयोग देना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. साथ ही, प्रत्येक माह अभिभावकों की मीटिंग आयोजित कर बच्चों के घर-परिवार में बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जायेगा. इसके अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुबह के समय फुटबॉल खेल का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि शारीरिक व बौद्धिक दोनों ही स्तर पर बच्चों का विकास हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola