Travel, Trip या Journey? प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल

Updated:
विज्ञापन

सोचते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

Travel, Trip और Journey के बीच का डिफरेंस समझ लिया जाए तो SSC, Banking, CDS, NDA, CUET, CAT जैसी बड़ी परीक्षाओं में होने वाले कॉमन मिस्टेक से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

Difference between Trip Travel and Journey: इंग्लिश सीखने वाले छात्रों की सबसे बड़ी गलती है कि वे Trip, Travel और Journey को एक जैसा समझते हैं और इनका गलत इस्तेमाल करते हैं. तीनों शब्दों का संबंध “यात्रा” से है, लेकिन इनका यूज अलग-अलग है. SSC, Banking, CDS, NDA, CUET, CAT, इंटरव्यू और Spoken English में इन शब्दों का सही प्रयोग जानना बेहद जरूरी है.

कई बार एक छोटी-सी गलती परीक्षा में नंबर कटवा सकती है, जबकि इंटरव्यू में गलत इंग्लिश बोलना पूरा इंप्रेशन ही खराब कर सकता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि Trip, Travel और Journey में क्या डिफरेंस है और इन्हें कब इस्तेमाल करना चाहिए.

Trip क्या होता है?

Trip का मतलब होता है किसी स्थान पर जाकर वापस लौटने की पूरी यात्रा. आमतौर पर यह छोटी या निश्चित अवधि की यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जैसे एक दो दिन की बिजनेस ट्रिप या एजुकेशन ट्रिप.

Example से समझें ट्रिप का यूज

Go somewhere + Return = Trip

  • We went on a trip to Goa last summer.
  • My dad went on a business trip to Mumbai.
  • The school organized a trip to the museum.
  • It was an amazing trip.

Travel क्या होता है?

Travel आमतौर पर यात्रा करने की क्रिया (Verb) है. यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने की प्रक्रिया को दर्शाता है. Travel कभी-कभी Noun के रूप में भी इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका अर्थ सामान्य रूप से “यात्रा करना” होता है, न कि किसी एक विशेष यात्रा का.

Examples से समझें Travel का यूज

  • Air travel has become easier.
  • Foreign travel is expensive.
  • Important Rule

I had a travel to Delhi -गलत है
I had a trip to Delhi – सही है

Journey क्या होता है?

Journey किसी स्थान से दूसरे स्थान तक की यात्रा या सफर को दर्शाता है. इसमें यात्रा के एक्सपीरियंस, दूरी या रास्ते पर अधिक जोर होता है. Journey का इस्तेमाल जीवन, करियर या सफलता के सफर के लिए भी किया जाता है.


The journey from Delhi to Manali was beautiful.
It was a long journey.
Their journey lasted ten hours.
Figurative Meaning

Examples के साथ समझें Journey का यूज

  • Success is a journey, not a destination.
  • Learning English is a long journey.
  • His journey to becoming a doctor was difficult.
WordMeaningFocus
Tripजाकर वापस आने की यात्रापूरा दौरा
Travelयात्रा करनाक्रिया (Action)
Journeyएक स्थान से दूसरे स्थान तक का सफररास्ता और अनुभव

Quiz Time: सही विकल्प चुनिए

  1. My dad went on a business __ to Mumbai.

A. Travel

B. Trip

Answer: B. Trip

  1. Success is a __, not a destination.

A. Journey

B. Trip

Answer: A. Journey

  1. She loves to __ around the world.

A. Travel

B. Trip

Answer: A. Travel

  1. The __ from Kolkata to Darjeeling was amazing.

A. Journey

B. Travel

Answer: A. Journey

  1. We went on a weekend __ to Jaipur.

A. Trip

B. Journey

Answer: A. Trip

  1. Air __ has become cheaper.

A. Travel

B. Trip

Answer: A. Travel

  1. Their train __ lasted 14 hours.

A. Journey

B. Travel

Answer: A. Journey

  1. I want to __ across Europe someday.

A. Travel

B. Trip

Answer: A. Travel

  1. The school organized a __ to the science museum.

A. Trip

B. Travel

Answer: A. Trip

  1. Becoming an IAS officer is a long __.

A. Journey

B. Trip

Answer: A. Journey

यह भी पढ़ें- आप भी करते हैं House और Home को लेकर गलती? बोलने से पहले जान लीजिए सही मतलब

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola