पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 84 आरोपितों को पकड़ा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 7:13 PM

विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 84 आरोपितों को पकड़ा

विज्ञापन

कटिहार जिले में गंभीर काडों में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय और अजमानतीय वारंट, मध निषेधाज्ञा को पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 84 लोगों को पकड़ा. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 44 रही. अजमानतीय वारंट में नौ तथा जमानतीय वारंट में 31 लोगों पर कार्रवाई की गयी. अपहरण मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया. शराब के विरुद्ध जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार कर 25 लीटर शराब बरामद किया है. जबकि जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाये गये सघन वाहन चकिंग अभियान में 12.04 लाख रुपए जुर्माना राशि मोटर एक्ट उल्लंघन व ट्रैफिक उल्लंघन में वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola