पेड़ से लटकते मिले शव मामले का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक गांव में पेड़ से लटकते मिले शव के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना के 48 घंटे बीत चुका है. मालूम हो

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक गांव में पेड़ से लटकते मिले शव के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना के 48 घंटे बीत चुका है. मालूम हो कि बसंंतराय में बुधवार को सांचपुर सांखी गांव के समीप सुंदर नदी के किनारे अहले सुबह बबूल के पेड़ से 19 वर्षीय ऋषि कुमार का शव लटका हुआ मिला था. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. मोकलचक गांव निवासी मनोज सिंह का 19 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार मंगलवार की रात 10 बजे घर से निकला था, लेकिन वह लौट कर घर नहीं आया. बुधवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि ऋषि कुमार का शव घर से थोड़ी दूरी पर सुंदर नदी किनारे बबूल के पेड़ से गले में गमछे से फंदा लगा हुआ लटका हुआ मिला है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और देखा कि पेड़ की डाल से गमछे से वह लटक रहा था. थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने कहा कि घटना को लेकर छानबीन चल रही है जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola