ePaper

पैसा रिफंड के चक्कर में गंवाये 95 हजार रुपये

Updated at : 12 Jul 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
पैसा रिफंड के चक्कर में गंवाये 95 हजार रुपये

<P><H2>मुजफ्फरपुर. </H2>बालूघाट निवासी संदीप कुमार राणा से 95 हजार रुपये की ठगी हो गयी. उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. इ-कार्ट वेबसाइट से उन्होंने डिजिटल स्लेट मंगवायी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बालूघाट निवासी संदीप कुमार राणा से 95 हजार रुपये की ठगी हो गयी. उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. इ-कार्ट वेबसाइट से उन्होंने डिजिटल स्लेट मंगवायी थी. उत्पाद में खराबी होने पर वह गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोज कर उस पर कॉल किये. उधर से एक व्यक्ति ने कहा कि पैसा रिफंड हो जायेगा.आपका कंप्लेन ले लिया है. सीनियर साथी कॉल करेंगे. कुछ देर बाद सुमित नाम के एक्जीक्यूटिव ने कॉल किया. पैसा रिफंड करने के लिए फोन पे एप खोलने को कहा.उसके कहे के अनुसार संदीप करते गये. फिर, यूपीआइ का कोड डलवाया. दो बार में अलग-अलग कोड पर 49 हजार 999 व 45 हजार 330 रुपये डलवा कर खाते से राशि उड़ा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola