एनएसएस छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 8:40 PM

विज्ञापन

मगध महिला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा ने नये स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला. इसके बाद कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ज्योति दुबे ने एनएसएस के उद्देश्यों को स्वयं सेवकों के साथ साझा किया. दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुचिता अर्पण ने अपने अनुभव साझा करते हुए एनएसएस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मधु गुप्ता और डॉ. आशा कुमारी भी उपस्थित रहीं कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola