सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 11:07 PM
सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत, एक घायल
सिमडेगा. मुफस्सिल थाना के टैंसेरा मोड़ के पास साइकिल से स्कूल जा रही दो छात्राओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी. घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि दूसरी छात्रा घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार कुल्लूकेरा निवासी अशोक केशरी की पुत्री 10वीं छात्रा माही कुमारी अपनी बहन शिवानी के साथ साइकिल से श्रद्धानंद प्लस टू स्कूल टैसेरा जा रही थी. इस क्रम में टैसेरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्रा नीचे गिर गयी. घटना में छात्रा माही कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि शिवानी घायल हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल लाया, जहां घायल का इलाज किया गया. सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया
बानो. राजकीय मवि बानो में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के लिए दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया. मौके पर सहायक उपकरण का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर स्मिथ कुमार सोनी, हीरालाल साहू, जोन बा, अजय कंडुलना, रिसोर्स शिक्षक ओम प्रकाश दास, बाल गोविंद पटेल, बीपीएम विकास शरण, बीआरपी लॉरेंस मिंज, मणिशंकर कर्ण, परमानंद ओहदार, नेत्र सहायक डॉक्टर प्रीति गुलशन केरकेट्टा, अनु कच्छप, डॉ आकाश द्विवेदी, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास समेत छात्र-छात्राओं के अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे. मौके पर नेत्र स्क्रीनिंग भी की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










