Samastipur News:प्रखंड क्षेत्र में लगाये जायेंगे एक लाख पौधे
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 6:41 PM
प्रखंड में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाये जायेंगे. इसको लेकर अभियान शुरू किया गया है.
Samastipur News:मोरवा : प्रखंड में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाये जायेंगे. इसको लेकर अभियान शुरू किया गया है. सारंगपुर पश्चिम पंचायत समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक पौधा मां के नाम के तहत एक साथ पौधारोपण महाअभियान शुरू किया गया है. यह बातें कही कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार ने. सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में जीविका दीदियों के सहयोग से पौधरोपण किया गया. मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि इसकी देखरेख भी पूरी व्यवस्था की गई है. मौके पर पीटीए मनोज कुमार, मनीष कुमार राय, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, सुमन कुमार थे. वारिसनगर : स्वस्थ्य जीवन के लिये स्वच्छ वातावरण आवश्यक है. स्वच्छ वातावरण के लिये पर्यावरण का सुरक्षित होना वेहद जरूरी है. यह बातें उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने कही. मौका था प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में शुक्रवार को आयोजित सेवा पर्व के बैनर तले स्वच्छता और वृक्षारोपण का संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत का. डीपीओ, जिला समन्वयक एलएसबीए, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकार रंजीत कुमार ठाकुर, उप प्रमुख राधा देवी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने स्वच्छता के लिये श्रमदान कर पेड़ लगाकर वानिकी को प्रेरित किया. मौके पर स्थानीय पंसस मो. गुलशेर, लेखापाल रंजीत कुमार शर्मा, सरोज कुमार, गौतम कुमार, अरविंद कुमार, विमल कुमार पुष्कर, चंदन, कुमार, अमन, रंजीत, पीआरएस मिथिलेश कुमार, बीएफटी दिलीप राय मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










