ePaper

बीएड के रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग आरंभ, सोमवार को आठ नामांकन

Updated at : 01 Sep 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड के रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग आरंभ, सोमवार को आठ नामांकन

बीएड के रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग आरंभ, सोमवार को आठ नामांकन

विज्ञापन

मुंगेर. सीईटी-बीएड 2025 में उत्तीर्ण वैसे विद्यार्थी, जिनका चयन अबतक के तीन मैरिट लिस्ट में नहीं हो पाया था. वैसे विद्यार्थियों के लिये 28 अगस्त से ही मुंगेर विश्वविद्यालय में ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग सह नामांकन की प्रक्रिया हो रही है. जिसके तहत सोमवार को आठ विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेकर नामांकन लिया. सीईटी बीएड सह एमयू के नोडल अधिकारी डॉ सूरज कोनार ने बताया कि सीईटी-बीएड के लिये तीन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया नोडल विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण की गयी. जिसके बाद अब रिक्त सीटों पर चौथे चरण में विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने बताया कि एमयू के पांच बीएड कॉलेज में लगभग 110 सीटें रिक्त थी. सोमवार को विश्वविद्यालय में आठ विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल हुये. अब पांच बीएड कॉलेजों में कुल 96 सीट रिक्त रह गयी है. जिसके लिये दोबारा तीन से 9 सितंबर तक काउंसलिंग की प्रक्रिया की जायेगी. इसमें सीईटी-बीएड के उत्तीर्ण विद्यार्थी, पहले सीईटी-बीएड के पोर्टल पर जाकर 3,000 रुपये शुल्क जमा करते हुये सीट बुक करेंगे. जिसके बाद विश्वविद्यालय में काउंसलिंग के उपरांत नामांकन शुल्क का ड्रॉफ्ट जमा करेंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा विभाग में बीएड के लिये काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola