मनचले छात्रों ने सिन्हा कॉलेज के क्लर्क पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 5:12 PM

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर अचानक कुछ छात्र पहुंचे और एक छात्रा का मार्कशीट मांगा. इसके बाद उन्हें कहा कि लड़की का मार्कशीट किसी लड़के को नहीं दिया जायेगा

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में कुछ मनचले छात्रों ने परीक्षा विभाग के क्लर्क की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी क्लर्क की पहचान शहर के ही सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी रामानुज सिंह के पुत्र शशि रंजन कुमार के रूप में हुई है. वैसे शशि रंजन का पैतृक गांव रफीगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में है. घटना सोमवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी क्लर्क शशि रंजन ने बताया कि वह सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में परीक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थापित है. सोमवार की दोपहर अचानक कुछ छात्र पहुंचे और एक छात्रा का मार्कशीट मांगा. इसके बाद उन्हें कहा कि लड़की का मार्कशीट किसी लड़के को नहीं दिया जायेगा. अगर छात्रा का रिश्तेदार है तो अपना परिचय बताएं. इसके बाद मनचले छात्रों ने उसके साथ गाली-गलौज की.डांट-फटकार लगाने पर सभी मनचले छात्र बाहर चले गये. इसके बाद एक दर्जन की संख्या में छात्र परीक्षा विभाग में उसके पास पहुंचे और लाठी-डंडे व रॉड से उस पर हमला कर दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर, घटना के बाद महाविद्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. क्लर्क शशि रंजन की पिटाई कर असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गये. अंतत: घटना के बाद सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के कर्मचारियों ने जख्मी शशि रंजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola