महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 24 Mar 2025 4:48 PM

विज्ञापन

लखनौर . थाना क्षेत्र के आक्सी महादलित बस्ती से गुप्त सूचना पर पुलिस ने शराब बेच रही महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. महिला शराब तस्कर

विज्ञापन

लखनौर . थाना क्षेत्र के आक्सी महादलित बस्ती से गुप्त सूचना पर पुलिस ने शराब बेच रही महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. महिला शराब तस्कर की पहचान आक्सी महादलित बस्ती के कविता देवी बतायी जा रही है. बतादें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला शराब बेच रही है. सत्यापन के लिए ज्यों ही पुलिस महादलित बस्ती पहुंची की एक महिला पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगी. पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल ने खदेड़कर महिला को हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर अपना नाम कविता देवी बतायी. पुलिस द्वारा उसके घर की तलाशी लेने पर 1.5 लीटर चुलाई शराब मिला. पुलिस ने जब्ती सूची बनाकर उक्त महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने कहा कि एक महिला तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. जिसे न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola