भ्रष्टाचार मामले को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 10:33 PM
भ्रष्टाचार मामले को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
गुमला. भ्रष्टाचार विरोधी मंच घाघरा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई व जन समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन देते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. ज्ञापन में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक व सरकारी दर पर किसानों को अविलंब यूरिया उपलब्ध कराने, मनरेगा द्वारा कराये गये पौधरोपण, कूप निर्माण व 15वें वित्त आयोग फंड से संचालित योजना की खासकर प्रखंड की हर पंचायत के एक गांव में कराये गये कार्यों की जांच कराने, पेयजल टंकी की वर्तमान स्थिति की जांच की मांग की है. साथ ही रुकी, सरांगो, कोहीपाट, आदर जैसी पंचायत में शौचालय निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करने की मांग की. देवाकी निवासी स्व दुधेश्वर मिश्रा ने ऑनलाइन रसीद काटने के लिए दिये गये लंबित आवेदन व चपका के सुकरा उरांव द्वारा ईंट भट्ठा में कमाये पैसे की भुगतान कराने जैसी समस्या को दूर करने की मांग शामिल हैं. नेताओं ने बताया कि दी गयी मांगों पर कार्रवाई की समीक्षा व आगामी रणनीति बनाने के लिए छह सितंबर को घाघरा के हाई स्कूल मैदान के पास प्रखंड स्तरीय बैठक बुलायी जायेगी, जिसमें हर गांव से दो सदस्यों को ग्रामीण समस्याओं को लेकर आने के लिए आमंत्रित किया गया है. ज्ञापन झारखंड नवनिर्माण दल के प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाइक व भ्रष्टाचार विरोधी मंच के प्रखंड समिति सदस्य संतू मिश्रा द्वारा सौंपा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










