hajipur news. गोदाम का ताला काटकर गैस भरे 78 सिलिंडर की चोरी

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 24 Sep 2025 5:51 PM

विज्ञापन

करताहां थाना क्षेत्र के करताहां बुजुर्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से हुई चोरी

विज्ञापन

लालगंज. करताहां थाना क्षेत्र के करताहां बुजुर्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का ताला काटकर बदमाशों ने गैस से भरे 78 सिलिडर की चोरी कर ली. इस संबंध में करताहां बुजुर्ग निवासी गैस एजेंसी के वितरक विजय कुमार ने करताहां थाना को आवेदन देकर मंगलवार की रात्रि चोरी होने का मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने थाना को दिये आवेदन में लिखा कि मंगलवार की शाम एजेंसी बंद करके घर चला गया था. सुबह के सात बजे जब गोदाम पर आया तब घटना की जानकारी हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola