Bokaro News : झामुमो जनता की समस्या के समाधान के लिए तत्पर : मंटू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर पांच के ओशो आश्रम में रविवार को झामुमो बोकारो महानगर समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर पांच स्थित ओशो आश्रम में रविवार को झामुमो बोकारो महानगर समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बोकारो महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रणधीर रजक व संचालन मिथुन मंडल ने किया. शहर की समस्याओं को लेकर सेक्टर चार नगर सेवा भवन के समीप प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : झामुमो आम जनता से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए तत्पर है. प्रदर्शन शहर की खराब सड़कों, बिजली आपूर्ति की समस्या, जर्जर आवासीय क्वार्टरों व लीजधारियों से जुड़ी विभिन्न परेशानियों को उजागर करने के लिए किया जायेगा. बीएसएल प्रबंधन की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नगर सेवा भवन में जनता दरबार लगेगा. लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सके. जरूरत हुई, तो नगर सेवा भवन में तालाबंदी भी की जायेगी. मौके पर मनोज हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, नैयर जमाल, राकेश सिन्हा, अर्जुन महतो, सदानंद गोप, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, समीर अंसारी, हसन शेख, डॉ महेंद्र प्रसाद, उदय कुंभकार, प्रदीप कुमार, सुशील भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola