जनसुराज के राज्य कोर कमेटी सदस्य ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसुराज के राज्य कोर कमेटी सदस्य ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कटिहार जन सुराज पार्टी के राज्य कोर कमेटी सदस्य सह मनिहारी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी निशिकांत मंडल ने सोमवार को मनिहारी विधानसभा के बलदियाबाड़ी, नवाबगंज, दुगच्छी, हंसवर, ओलिपुर, बगुलगढ़ गांव का जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत कुमार ने बिहार के बदलाव के लिए कई योजनाएं तैयार की है. स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार पर खासकर उनका फोकस है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि जनसुराज की सरकार बनती है तो राज्य में तुरंत पलायन पर रोक लगेगी. बिहार के बाहर काम कर रहे लोगों को 10 से 12 हजार का रोजगार व नौकरी यहीं पर उपलब्ध कराया जायेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. गरीब परिवारों को बिजली मुफ्त दी जायेगी. इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




