शंभुगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गले में फंदा डालकर दे दी जान
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Sep 2025 9:54 PM
शंभुगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गले में फंदा डालकर दे दी जान
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कसवा गांव निवासी युवक ने अपने ही कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया. घटना रविवार देर शाम की हैं. घटना के बाद सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने मृतक युवक मिथिलेश यादव (25) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. जानकारी के अनुसार शंभुगंज कसवा गांव के मंटू यादव का पुत्र मिथलेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था. जिन्होंने रविवार की देर शाम गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया. जब घर के सदस्य उसके कमरे में पहुंचा तो घटना को देखकर दंग रह गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना को लेकर मृतक के पिता मंटू यादव के लिखित आवेदन पर शंभुगंज थाना में यूडी केस दर्ज की गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










