विवाद में पड़ोसी ने किशोरी को पीटकर किया घायल

Updated at : 01 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
विवाद में पड़ोसी ने किशोरी को पीटकर किया घायल

विवाद में पड़ोसी ने किशोरी को पीटकर किया घायल

विज्ञापन

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढा की पड़ोसियों ने अपने ही पड़ोस के एक 17 वर्षीय किशोरी को मारकर घायल कर दिया. जिससे उनके सर पर गंभीर चोटे लगने से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है. घायल अंजली कुमारी की मां निशा देवी ने बताया कि कचरा फेंकने को लेकर तीन-चार दिन पहले ही उनके पड़ोसी राजेंद्र राम से विवाद हुआ था. रविवार की शाम जब मैं और मेरे पति घर पर नहीं थे. मेरी बेटी अंजनी कुमारी घर के बाहर खड़ी थी तो उस समय राजेंद्र राम व उनके परिवार मेरी बेटी को देखकर भली-बुरी बातें करने लगे. विरोध करने पर राजेंद्र राम, प्रदुम कुमार, रेणु कुमारी, अमर कुमार, राकेश कुमार सभी परिवार वालों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की. अंजनी का सर फट गया जबकि उनके दो दांत भी टूट गये. घायल अवस्था में अंजनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में सहायक थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola