ePaper

दो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जायेंगे हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान

Updated at : 01 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जायेंगे हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान

दो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जायेंगे हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान

विज्ञापन

मधेपुरा. पांचवीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स 2025-26 जो 22 से 24 अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित हुआ था. इसमें विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा के दो बच्चे को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. दो को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भगा लेने काजीखिस्तान जायेंगे. मधेपुरा पहुंचने पर हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स संघ मधेपुरा के द्वारा इन बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.सुभाष कुमार, पिता धीरेन्द्र मंडल कुमारखंड प्रखंड के रोता गांव का निवासी है तथा नरेश कुमार, पिता दुःखा मंडल कुमारखंड प्रखंड के रोता निवासी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है तथा ब्यूटी कुमारी, पिता नीरज कुमार निरंजन (शाहुगढ़) अमनदीप कुमार, पिता सिताबी शर्मा (पस्तपार, बंधा) को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए हैंड टू हैंड संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल कुमार यादव व सचिव विवेक कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे मेहनती हैं. इसी का परिणाम है कि इनको राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त हुआ है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है, लेकिन इन बच्चों के परिवार वाले मध्यम वर्गीय परिवार से आने के कारण बच्चों को बाहर भेजने से असमर्थ हैं ये बच्चे गरीब व लाचार हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा का लोहा मेहनत करके मनाया है. मौके पर खेल विभाग के विनय कुमार व रत्नेश ने कहा कि हम सभी विभाग को इन बातों से अवगत करवायेंगे बच्चे की प्रतिभा दबेगी नहीं. आरआर ग्रीनफील्ड के निदेशक राजेश कुमार राजू ने कहा कि हम सभी मिलकर बच्चे को बाहर भेजने के लिए आर्थिक सहयोग करेंगे. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि मधेपुरा के बच्चे प्रतिभावान हैं इसको बाहर भेजने के लिए हम सभी समाज के प्रमुख जनों से बातचीत कर सहयोग कराने का प्रयास करेंगे. कबड्डी संघ के अरुण कुमार ने कहा कि बच्चे समाज के होते हैं इनकी प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए और जिला प्रशासन से भी इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए. खेल विभाग से विनय कुमार, रत्नेश कुमार, आर आर ग्रीनफील्ड के निदेशक राजेश कुमार, राकेश कुमार, डॉ अमिताभ, संरक्षक तूरवसु बंटी, कबड्डी संघ के अरुण , सचिव विवेक, सुधांशु , विपिन , साहिल कुमार, चंदन कुमार दीपराज आनंद, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी, किशोर कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola