Giridih News: महात्मा गांधी के आगमन शताब्दी समारोह की तैयारी को ले बैठक

Updated at : 01 Sep 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: महात्मा गांधी के आगमन शताब्दी समारोह की तैयारी को ले बैठक

Giridih News: 6-7 अक्टूबर 1925 को गांधी जी देवघर से खरगडीहा होते हुए गिरिडीह आये थे. आगामी 6-7 अक्टूबर को 100 साल पूरा होने के अवसर पर खरगडीहा और गिरिडीह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.

विज्ञापन

महात्मा गांधी के आगमन शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को खरगडीहा में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह में गांधी शताब्दी समारोह आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत ने की. विदित हो कि 6-7 अक्टूबर 1925 को गांधी जी देवघर से खरगडीहा होते हुए गिरिडीह आये थे. आगामी 6-7 अक्टूबर को 100 साल पूरा होने के अवसर पर खरगडीहा और गिरिडीह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.

पदयात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों पर की गयी चर्चा

बैठक में खरगडीहा से गिरिडीह तक पदयात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई. इसमें समाज के सभी वर्ग व संगठन के सहयोग से वृहत कार्यक्रम के आयोजन की सहमति बनी. प्रो प्रफुल्ल सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक सुदामा राम ने गांधी जी की यात्रा के दौरान विभिन्न स्मृतियों और यादों को वहां बताया. मौके पर अशोक पासवान, चीना खान, जुल्फीकार अली, सच्चिदानंद सिंह, आशीष भदानी, मो. इमरान, रोहित कुमार दास, प्रदीप ठाकुर, मो आलम, शंकर पांडेय, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेश सिन्हा, रामदेव विश्वबंधु, बैद्यनाथ, अरूण शर्मा, विलियम जैकब, दिवस कुमार, संतोष यादव सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola