खेरिया पंचायत में सम्पन्न हुई गणेश पूजा, ग्रामीणों ने लिया आशीर्वाद

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 7:13 PM

विज्ञापन

खेरिया पंचायत में सम्पन्न हुई गणेश पूजा, ग्रामीणों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के खेरिया पंचायत वार्ड संख्या पांच के सदर टोला निवासी पिंटु गुप्ता व सुबोध गुप्ता के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया. पूजा कार्य पंडित सुमित गांधी झा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ. मंत्रोच्चार, हवन और वैदिक विधियों के बीच पूजा का वातावरण भक्तिमय बना रहा. गणेश जी की प्रतिमा को विशेष रूप से तैयार किए गए सुंदर मंडप में स्थापित किया गया था. जिसे फूलों और सजावटी सामग्रियों से भव्य रूप दिया गया. ग्रामीणों के लिए प्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया. वार्ड के लोग शामिल हुए. भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की. सोमवार को विधि-विधानपूर्वक गणेश प्रतिमा का विसर्जन पास की नदी में किया. विसर्जन यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भक्ति गीतों व गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ उत्सव का समापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola