डीएस कॉलेज में लगाया गया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

डीएस कॉलेज में लगाया गया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
– विद्यार्थियों के साथ कर्मचारियों व प्राध्यापकों ने करायी आंख जांच कटिहार डीएस कॉलेज में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. 50 छात्र-छात्राओं के आंखों की नि:शुल्क जांच सत्यभामा नेत्रालय के चिकित्सकों द्वारा की गयी. इस दौरान शिक्षक, कर्मचारियों के साथ डीएस कॉलेज के प्राचार्य ने भी अपने आंखों की जांच करायी. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में जांच कराने को लेकर छात्रों की काफी भीड लगी रही. छात्रों ने उत्सुक होकर अपने आंखों की जांच करायी. पहले दिन करीब पचास की संख्या में छात्र- छात्राओं ने अपनी आंखों की जांच करायी. उन्होंने बताया कि संभवत: दूसरे दिन मंगलवार को भी वंचित छात्र- छात्राओं की नेत्र जांच नि:शुल्क कैम्प के माध्यम से कराया जायेगा. इस मौके पर डॉ मदन कुमार झा, डॉ विलास कुमार झा, डॉ शीला कुमारी, प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




