सूर्य मंदिर व देवडी मंदिर में पूजा-दर्शन की बढ़ेगी सुविधा

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 01 Sep 2025 7:46 PM

विज्ञापन

पर्यटन निदेशक ने एसडीएम बुंडू व ट्रस्ट के सदसोयं की साथ की बैठक.

विज्ञापन

पर्यटन निदेशक ने एसडीएम बुंडू व ट्रस्ट के सदसोयं की साथ की बैठक बुंडू. बुंडू अनुमंडल सभागार में सोमवार को पर्यटन विभाग की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विभाग के निदेशक बिजिया जादव ने की. इसमें बुंडू स्थित सूर्य मंदिर समिति और तमाड़ स्थित दिऊड़ी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी शामिल हुए. बैठक के दौरान मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी और श्रद्धालुओं को पूजा व दर्शन में बेहतर सुविधाएं देने पर विस्तार से चर्चा हुई. पर्यटन निदेशक ने कहा कि इन ऐतिहासिक मंदिरों को और अधिक प्रसिद्ध बनाने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग ठोस कदम उठायेगा. इस दौरान बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि मंदिरों की स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा. बैठक के बाद पर्यटन निदेशक और एसडीएम ने मंदिर परिसरों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर उपनिदेशक राजीव कुमार, डीएसपी ओम प्रकाश, एलआरडीसी छवी बाला बारला, बीडीओ सावित्री कुमारी, सीओ हंस हेम्ब्रम, नगर प्रशासक शुभम पोद्दार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola