hajipur news. महुआ शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दो घंटे रही ठप

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 24 Sep 2025 5:46 PM

विज्ञापन

बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब अचानक शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी, जिस कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी

विज्ञापन

महुआ. महुआ शहरी क्षेत्रों में बुधवार की सुबह दो घंट बिजली आपूर्ति ठप रही. इस दौरान उपभोक्ताओं को विभिन्न कार्य करने में काफी परेशानी हुई. उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की है. बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब अचानक शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी, जिस कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी. वहीं, अन्य कार्य भी बिजली नहीं रहने के कारण प्रभावित होने लगी. इस संबंध में कार्यपालक विद्युत अभियंता ई राजू कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में शहरी फीडर में अचानक तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी. जिसको ठीक कराने के बाद चालू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola