Samastipur News:शिविर में बिजली उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 6:35 PM

विज्ञापन

बिल सुधार, नये कनेक्शन की प्रक्रिया, शिकायत निवारण, विद्युत सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मौजूद उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी, बिल विवाद का निपटारा, बिल सुधार, नये कनेक्शन की प्रक्रिया, शिकायत निवारण, विद्युत सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. एसडीओ ग्रामीण अबू खालिद ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज कराने संबंधी किसी भी झांसे में नहीं आना चाहिए. बिजली कंपनी कभी भी किसी उपभोक्ता को स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने का अनुरोध नहीं करती है. बैलेंस खत्म होने पर बिजली स्वतः कट जाती है और रिचार्ज करते ही सेवा बहाल कर दी जाती है. कंपनी ने मीटर रिचार्ज करने के नाम पर आ रहे फोन कॉल की सूचना स्थानीय कार्यालय को देने की अपील की है. यदि कही बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिरा पाया जाता है, तो उससे दूर रहें तथा अन्य व्यक्तियों को भी दूर रहने की हिदायत दें. इसकी जानकारी तत्काल संबंधित लाइनमैन व कनीय अभियंता को देकर विद्युत प्रवाह बंद करायें. जानकारी के अभाव एवं असावधानी के कारण विद्युत अपघात से जानमाल का नुकसान हो जाता है. जिसकी भरपाई आजीवन संभव नहीं होती. एसडीओ ग्रामीण ने कहा कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत अब हर महीने 125 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिल रही है. इस घोषणा का सीधा लाभ ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं हुआ. शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया. राज्य सरकार की ओर से सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छतों पर निःशुल्क सौर संयंत्र लगाने पर भी चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola