स्वास्थ्य केन्द्र में ईसीजी जांच की सुविधा शुरू
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 8:20 PM
ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ईसीजी जांच सुविधा शुरू की है
ठाकुरगंज ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ईसीजी जांच सुविधा शुरू की है. इसी कड़ी में ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार से ईसीजी जांच की सुविधा प्रारंभ की गयी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अखलाकुर रहमान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि हृदय रोग की जांच और बचाव सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचे. उन्होंने बताया कि ईसीजी मशीन के काम शुरू करने से मरीज समय रहते जांच कराकर सटीक इलाज करवा पायेंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों से हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की अपील की है ताकि समय रहते बीमारी की पहचान कर जीवन की रक्षा की जा सके. वही ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और सरकारी अस्पतालों में ही उन्हें आवश्यक जांच की सुविधा मिलने लगी है. इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










