दर्जनों परिवार का रास्ता बंद, लोगों को हो रही परेशानी

Published at :25 Jun 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों परिवार का रास्ता बंद, लोगों को हो रही परेशानी

सौरबाजार . नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड 6 पुलाघाट नदी के पूर्वी तट पर बसे दर्जनों परिवार को घर से निकल कर मुख्य सड़क पर जाने के लिए कोई रास्ता

विज्ञापन

सौरबाजार . नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड 6 पुलाघाट नदी के पूर्वी तट पर बसे दर्जनों परिवार को घर से निकल कर मुख्य सड़क पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. जिसको लेकर यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. घर से निकल कर मुख्य सड़क पर जाने वाले रास्ते को गृहस्वामी द्वारा बांस बल्ली से घेर दिया गया है. जिससे दर्जनों परिवारों की आवाजाही पर रोक लग गयी है. यहां के लोगों ने बताया कि हमलोगों के आने जाने वाला रास्ता बिहार सरकार की खाली जमीन से गुजरता है, जिस पर मो इस्लाम ने अवैध तरीकों से घर बना लिया और बाद में लोगों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रास्ते पर टाट लगाकर घेर दिया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित समीना खातून, मो अयूब ने नपं अध्यक्ष रुबी प्रवीण, उपाध्यक्ष दुर्गा कांत झा उर्फ मोल झा को आवेदन देकर बंद पड़े रास्ते को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है. मौके पर मेहरुन खातुन, मो आलम, मो वकील, मो सदरे आलम, मो कयाम, मो नइम, मो उस्मान, मो रहमतुल्लाह, मो नजमुद्दीन, मो राजा हुसैन, मो रुस्तम, मो हाफिज, रबीना खातुन समेत अन्य लोगों ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. हमें फिलहाल आवेदन पत्र नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola