पूर्णिया के डूबे युवक को कोसी व गंगा में तलाश रही डीआरएफ

Updated at : 05 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया के डूबे युवक को कोसी व गंगा में तलाश रही डीआरएफ

पूर्णिया के डूबे युवक को कोसी व गंगा में तलाश रही डीआरएफ

विज्ञापन

कुरसेला पूर्णिया के युवक ने गुरुवार को कोसी नदी में छलांग लगा दी थी. वह डूबकर लापता हो गया. शुक्रवार को कोसी, गंगा नदी में तलाश अभियान जारी रहा. एसडीआरएफ की दो टीमें मोटर वोट से कोसी गंगा नदी के प्रवाह में डूबे युवक को खोजने का प्रयास करती रही. समाचार प्रेषण तक एसडीआरएफ टीम युवक को नदी में तलाश नहीं कर पायी थी. कोसी, गंगा नदी की तेज धारा में खोजी दल ने मधेली के बारह नम्बर ठोकर से लेकर काढ़ा घाट के आसपास क्षेत्र में युवक को ढ़ूंढने का कार्य किया. उफनाई कोसी, गंगा नदी में युवक को तलाश करना जोखिम और चुनौती भरा कार्य था. एसडीआरएफ दल ने सम्भावना के स्थानों पर नदी में डूबे युवक को ढ़ुंढने का कार्य किया. सीओ सुश्री अनुपम, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल कोसी नदी के तट पर पहुंच कर एसडीआरएफ टीम को युवक को तलाश करने के लिये नदी में मोटर वोट से प्रास्थान कराया. कोसी गंगा नदी के तेज प्रवाह में डूबे युवक के अधिक दूर निकल जाने की सम्भावना है. उधर पूर्णिया निवासी युवक के परिजनों का पुत्र के बरामदगी का बेताबी से इंतजार है. परिजनों का घटित घटना से दुख के वेदना से बुरा हाल बना हुआ था. गौरतलब है कि पूर्णिया मरंगा निवासी युवक विक्रम कुमार गुरुवार के दोपहर में कुरसेला कोसी सड़क पुल पर आकर बुलेट बाइक को खड़ी कर नदी में छलांग लगा दिया था. युवक के नदी में छलांग लगाने की घटना से आस पास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी थी. पुलिस ने युवक का नाम पता ज्ञात कर युवक के परिजनों को घटना का जानकारी दिया था. प्रशासन के द्वारा नदी में डूबे युवक के तलास के लिए एसडीआरएफ टीम कुरसेला भेजने का आग्रह किया था. युवक के नदी में डूबने के बाद तटीय क्षेत्र में स्थानीय गोताखोरों व अन्य लोगों युवक को लेकर सचेत कर दिया था. उसके बाद सुबह से एसडीआरएफ टीम के कुरसेला पहुंचने पर नदी में युवक का तलाशी का कार्य शुरु किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola